{"_id":"601affeb8ebc3ed1ac074014","slug":"farmers-will-reached-with-black-flags-in-bjp-meeting-gonda-news-ali2553553119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठकों में काले झंडे लेकर पहुंचेंगे किसान, गाजीपुर सीमा के लिए कूच करेगा जत्था, हर गांव से पांच किसान होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठकों में काले झंडे लेकर पहुंचेंगे किसान, गाजीपुर सीमा के लिए कूच करेगा जत्था, हर गांव से पांच किसान होंगे शामिल
Thu, 04 Feb 2021 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के गांधी स्मारक पार्क में चल रहे धरने में मौजूद किसान।
- फोटो : GONDA
कस्बे के गांधी स्मारक पार्क में चल रहे धरनास्थल पर बुधवार को तय हुआ कि भाजपा के सांसद-विधायकों को न घुसने देने का एलान करने वाली ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों पर काले झंडे और चेतावनी के रूप में बैनर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में होनी वाली भाजपा की बैठकों में किसान काले झंडे लेकर पहुंचेंगे और विरोध जताएंगे।
निर्णय लिया गया कि पांच फरवरी को क्षेत्र से किसानों का बड़ा जत्था गाजीपुर सीमा के लिए कूच करेगा। इस जत्थे में हर गांव से कम से कम पांच किसान शामिल होंगे। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाकियू नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने गंगा की धारा जैसा कार्य किया है। जिस तरह गंगा हिमालय से निकलकर समुद्र में मिलने तक तमाम क्षेत्र को सिंचित करती है वैसे ही राकेश टिकैत के आंसुओं ने पूरे देश के किसानों को एकजुट कर दिया है। किसान की कोई जाति नहीं है। किसी बंधन में नहीं है। किसान का बंधन महज धरती माता से है।
धरने में दीपू पंडित, अंकित ठकुरेला, चंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, रोशन लाल गौतम, धर्मवीर सिंह, रंग सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन, पूरन सिंह, हरीराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, राम सिंह, बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की ग्राम जैथोली में हुई पंचायत में कृषि कानूनों का विरोध किया गया। भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कृषि कानूनों की खामियां बताते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों का साथ देने वाली और किसान विरोधी है। उन्होंने किसानों से गाजीपुर सीमा पर पहुंचने का आह्वान किया। दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन को रोकने के लिये की जा रही बैरिकेडिंग की निंदा करते हुए कहा कि किसान इससे डरने वाला नहीं है।
जब तक कृषि कानून समाप्त नहीं होते, किसान शांत नहीं बैठेंगे। चौ. हरेंद्र सिंह काका ने भी विचार व्यक्त किये। एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। हीरा सिंह, सेवानंद, वीरेंद्र सिंह, रामवीर कटारा, रनवीर सिंह, विक्रम सिंह, गीतम सिंह, शिवराज सिंह, मुरारीलाल व गिर्राज सिंह फौजी मौजूद रहे।
गाजीपुर पहुंचकर दिया आंदोलन को सेवा
बुधवार को किसान एकता संघ बैनर तले शादीपुर, पलसेड़ा, दऊंवाका आदि किसानों का जत्था गाजीपुर सीमा पर पहुंचा और भाकियू नेता राकेश टिकैत को अपना समर्थन दिया। इन किसानों में दर्याब सिंह, अंकित चौधरी, कल्लन सिंह, गवेंद्र श्यौरान, प्रमोद गुर्जर, नीपू, देवेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।
आने वाले चुनाव में किसान भाजपा को वोट न दें : तेजवीर
गांव बहादुरपुर रहचोई में सपा ने किसान पंचायत का आयोजन किया। धनीपुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख तेजवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में प्रदेश में भारी बहुमत से सपा की सरकार बनने जा रही है। आने वाले चुनाव में किसान भाजपा को वोट न दें। आदित्य जुनूनी ने कहा कि सरकार जल्द ही कृषि कानूनों को वापस ले। पंचायत में यादराम, छविराम यादव, विकास यादव, बाबूदास, राकेश सिंह, मेघ सिंह, छेदालाल, राजवीर, महाराज सिंह, पप्पू, बाबूराम, रूपराम, सुरेश चंद्र, जयपाल सिंह, ज्ञान चंद्र, भूरी सिंह, राजकुमार, ठाकुरदास मौजूद रहे।