फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer returning home murdered, dead body found on roadside

Gonda News: घर लौट रहे किसान की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning home murdered, dead body found on roadside
नवाबगंज/गोंडा। नवाबगंज के साकीपुर निवासी एक किसान की शुक्रवार देर रात गोकुला गांव में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किसान के पास से 44 हजार रुपये, बाइक व मोबाइल फोन भी हत्यारे ले गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव की एक महिला ने साकीपुर-गोकुला मार्ग पर गुजरपुरवा के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा तो शोर मचाया।
किसान के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी पवन कुमार उर्फ सुल्तान सिंह ने बताया कि बेटा भूपेंद्र सिंह उर्फ कक्कू (32) शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे बाइक से अपने घर से रिश्तेदारी में गोकुला गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आधी रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी रूपा ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया। कॉल रिसीव तो हुई, पर मुकेश नाम के किसी युवक से छोड़ने की मिन्नतें करते कक्कू की आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद कॉल कट गई।
शनिवार की सुबह उसका शव साकीपुर-गोकुला मार्ग पर गुजर पुरवा के गोकुला की रहने वाले एक महिला ने शव पड़ा देखा तो शोर मचाती अपने घर की ओर भागी।
इसके बाद मौक पर लोगों की भीड़ लग गई। कक्कू के चेहरे पर दाहिनी तरफ और गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। पवन कुमार ने बताया कि बेटे को पहले धारदार हथियार से मारकर जख्मी किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर से बाइक लेकर निकला था, उसके पास 44 हजार रुपये नकदी थी और मोबाइल फोन भी था। ये सभी सामान हत्यारे ले गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ तरबगंज सौरभ वर्मा व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पवन कुमार उर्फ सुल्तान सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।


अमरबहादुर के घर पर रुका खोजी कुत्ता, जांच शुरू
हत्या के बाद डाॅग स्क्वायड और सर्विलांस सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। खोजी कुत्ता गोकुला गांव के एक घर में दो बार जाकर रुका तो पुलिस ने उसने से भी पूछताछ की। उसने बताया कि परिवार का एक बच्चा नित्यक्रिया के लिए गया था, वहां शव के पास से गुजरते समय बच्चे के पैर में उसका खून लग गया था। इसलिए डॉग वहां आकर रुक गया। फिलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।



मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज
भूपेंद्र सिंह उर्फ कक्कू की हत्या के बाद हत्यारे उसका मोबाइल फोन भी लेकर भाग निकले। पुलिस अभी तक मोबाइल का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने कक्कू के मोबाइल का काॅल डेटा रिकार्ड (सीडीआर) निकालने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed