{"_id":"6750939e3caf05065e05267e","slug":"farmer-died-due-to-drowning-injury-not-confirmed-gonda-news-c-100-1-gon1003-128429-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डूबने से हुई थी किसान की मौत, चोट की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डूबने से हुई थी किसान की मौत, चोट की पुष्टि नहीं
Wed, 04 Dec 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र में बालपुर बाजार के पास मिले किसान की डूबने से मौत हुई थी। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ये जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि नशे की हालत में नदी में गिरने से किसान की मौत हुई है। इसके बावजूद घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं।
विगत मंगलवार को टेढ़ी नदी के कछार में देहात कोतवाली के बालपुर जाट तिवारी पुरवा निवासी किसान जय जयराम तिवारी (45) का शव मिला था। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रथमदृष्टया हादसा प्रतीत हो रहा है।
वहीं, बालपुर बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की गई। ग्राम प्रधान व मृतक के भाई ने बीते 28 नवंबर को जय जयराम को नशे की हालत में मिलने के बाद घर ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस का दावा है कि ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। जय जयराम शराब की एक दुकान के आसपास नजर आ रहा है। मगर, रास्ते से ही वह लापता हो गया था। पुलिस का दावा है कि जय जयराम नशे का आदी था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके बावजूद छानबीन की जा रही है।