{"_id":"6aa557ff44347e928a008be6","slug":"farmer-beaten-to-death-with-stick-in-gonda-after-asking-for-return-of-1-500-accused-arrested-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: उधार दिए 1,500 रुपये वापस मांगने पर डंडे से हमला करके किसान की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: उधार दिए 1,500 रुपये वापस मांगने पर डंडे से हमला करके किसान की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 12 Sep 2026 07:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
गोंडा में उधार दिए 1,500 रुपये वापस मांगने पर डंडे से हमला करके किसान की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
यूपी के गोंडा में उधार दिए 1,500 रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने किसान के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र विशुनपुर बैरिया चौराहे की है। यहां के निवासी रमेश (57) ने गन्ने के बीज के लिए पकड़ी कैशवार निवासी रामअनुज पांडेय उर्फ मुंजे को रुपये दिए थे। शुक्रवार सुबह चौराहे पर 1500 रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ। इस पर आरोपी रामअनुज पांडेय ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
घरवालों ने रमेश को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी रामअनुज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन