फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Experts did not arrive, AYUSH doctors distributed pills

Gonda News: नहीं पहुंचे विशेषज्ञ, आयुष चिकित्सकों ने बांटी गोली

Mon, 23 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Experts did not arrive, AYUSH doctors distributed pills
हलधरमऊ/मसकनवा/जयप्रभाग्राम। जिले के सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खली। आयुष चिकित्सकों के सहारे अधिकांश मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह 11:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहवापरसौरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार ने 12 मरीजों का उपचार किया। स्टाफ नर्स मुकेश कुमार मरीजों को दवाओं का वितरण करते नजर आए। जबकि लैब टेक्नीशियन अनूप कुमार भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। चिकित्साधिकारी ने मरीजों से बात कर उपचार और दवा वितरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

केस एक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरांव में 2:00 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. अरकान खान ने नौ मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। बरांव केंद्र पर लैब टेक्नीशियन नागेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के दौरान 7 मरीजों की रक्त की जांच की गई। दोनों केंद्रों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
पीएचसी मसकनवा में एमबीबीएस, विशेषज्ञ चिकित्सक, महिला चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने 58 मरीजों का उपचार किया। जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, बल्ड प्रेशर, शुगर आदि बीमारियों से संबंधित मरीज आए। लैब टेक्नीशियन विजय प्रताप ने मरीजों के ब्लड की जांच की। सीएचओ पुष्पलता ने मरीजों को सेहत से जुड़ी जानकारी दी।

केस तीन
पीएचसी सदाशिव में 33 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें दस्त, सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी तथा आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. सुरेश प्रजापति ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले बढ़े हैं। आनंद मिश्र, राहुल मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed