फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   exam copy check gonda

Gonda News: परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन की तैयारी शुरू

Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
exam copy check gonda
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। पहली बार हाईस्कूल में हर विषय में 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर हो रही है। शेष अंकों की परीक्षा मोनोग्राम और बार कोड युक्त उत्तरपुस्तिकाओं पर हो रही है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तो पूर्व की तरह परीक्षा के बाद परीक्षक नियुक्त करके होगा, लेकिन ओएमआर शीट पर परीक्षा का मूल्यांकन पहले ही होना है।
विज्ञापन


हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन स्कैन कर कंप्यूटर फर्म करेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। हाईस्कूल के जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उसकी ओएमआर शीट संकलन केंद्र से बोर्ड को 24 फरवरी से भेजी जाएगी। ओएमआर शीट का कंप्यूटर आधारित मूल्यांकन होने के बाद विषयवार अंक सुरक्षित रखे जाएंगे। इसके बाद चार मार्च को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में 1128 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की दोनों पालियों की परीक्षाएं सामान्य रहीं। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 7839 परीक्षार्थियों में 911 ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 217 परीक्षार्थियों की ही परीक्षा थी। जिसमें 30 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रहा। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने 49 नए शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक तैनात किया है। हाईस्कूल के संस्कृत में 2165 परीक्षार्थियों में 2032 ने परीक्षा दी और 133 ने छोड़ दी है।


इंटरमीडिएट की चित्रकला में 5674 परीक्षार्थियों में 4896 परीक्षा में शामिल हुए, 778 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन में एक भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं थे। इंटरमीडिएट के उर्दू समेत अन्य प्रदेशों के भाषा की परीक्षा में 217 में 187 ने परीक्षा दी और 30 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed