फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ex mla nomoro

पूर्व विधायक बाबूलाल का हार्ट फेल होने से निधन

Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
ex mla nomoro
ex mla nomoro - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। पूर्व विधायक बाबूलाल कोरी का शनिवार की देर रात हार्ट फेल होने से निधन हो गया। वे 86 साल के थे। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बाबूलाल कोरी पांच बार विधायक थे।
विज्ञापन

बाबूलाल कोरी ने अपनी राजनीतिक शुरुआत गांव सभा से की थी। नगवा गांव सभा का ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद वह मनकापुर राजघराने के पूर्व सांसद आनंद सिंह के करीबी बन गए। डिक्सिर विधानसभा सुरक्षित होने के बाद आनंद सिंह ने उन्हें कांग्रेस से टिकट दिलवाया।
विज्ञापन

चुनाव जीत कर 33 साल की उम्र में पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद आनंद सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के टिकट पर 1980, 1985 में और सपा के टिकट पर 2002 में डिक्सिर से फिर विधायक बने। परिसीमन में डिक्सर विधान सभा समाप्त होने के बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मनकापुर सीट विधायक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अपनी बेबाक बोली के लिए भी क्षेत्र प्रसिद्ध रहे हैं। उनके निधन की सूचना पर पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने उनके घर पहुंच कर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इसके अलावा मंत्री रमापति शास्त्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, सूर्यलाल दूबे समेत नगर व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।

पूर्व विधायक के पांच बेटियां हैं पुत्र न होने से उनकी बेटी के पुत्र सूरज ने रविवार को अयोध्या में सरयू घाट पर उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed