फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Erosion is fast, two huts got submerged in the river

Gonda News: कटान तेज, दो छप्पर नदी में समाए

Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Erosion is fast, two huts got submerged in the river
नवाबगंज के साकीपुर में कटान देख चिंतित किसान बालकराम। - संवाद 
विश्नोहरपुर (गोंडा)। सरयू नदी का जलस्तर भले ही घट रहा हो, लेकिन कटान ने विकराल रूप धारण कर लिया है। साकीपुर गांव में हालात गंभीर हैं। रविवार को गन्ने और चरी के खेत नदी में समा गए। दो दिनों के भीतर बालकराम के दो छप्पर जलधारा में विलीन हो चुके हैं, जबकि सात बीघा खेत नष्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन

कटान की जद में अब तक रामजनम का 10 बिस्वा, रामचंदर का 5 बीघा और राजपलक सिंह व लालबाबू का गन्ना खेत समा चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अमला तीन साल से आंख मूंदे बैठा है। रामजनम ने बताया कि तीन वर्षों में हजारों बीघा जमीन नदी लील गई। लेकिन कोई पूछने नहीं आया। वहीं अयोध्या की तरफ बोल्डर और बांध से बचाव किया गया, पर हमारे गांव को कोई तवज्जो नहीं मिली। शुक्लपुरवा माझा में साकेत शुक्ल और त्रिवेणी सिंह के खेत भी कट रहे हैं। यहां न तो रास्ता बचा है और न ही कोई राहत। ढेमवा मार्ग बंद हो चुका है। ऐसे में ग्रामीणों ने निजी स्टीमर से आवाजाही शुरू की है।
विज्ञापन

घटते जलस्तर में और तेज हुई कटान
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी का जलस्तर रविवार को 40 सेंटीमीटर घटा, लेकिन कटान की रफ्तार और तेज हो गई। बहुवन मदार माझा क्षेत्र में करीब 300 बीघा खेती नदी की धारा में समा गई। यहां नदी सीधे बांध से टकरा रही है, जिससे खतरा बना हुआ है। बचाव के लिए नायलॉन शीट, परखोपाइन और बल्ली-बांस की पायलिंग कराई जा रही है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज आर्य ने कहा कि नदी का जलस्तर घट रहा है और संवेदनशील इलाकों में कटान रोकने के प्रयास जारी हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed