फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Enter the house and beat the woman

घर में घुसकर महिला को पीटा

Fri, 29 Nov 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Enter the house and beat the woman
गोंडा। मंगल नगर के सिसई माफी तेलियनपुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगल नगर के सिसई माफी तेलियनपुरवा गांव की रहने वाली बड़का पत्नी बुधई ने बताया कि उसकी गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर 23 नवंबर की सुबह तकरीबन 8 बजे कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसके पति बुधई को मारने के लिए दौड़ा लिए। पति ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मगर हमलावरों ने बड़का की जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बड़का ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई। मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उसे सीएचसी रुपईडीह ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधई ने डीआईजी व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष खरगूपुर संतोष तिवारी ने बताया कि मारपीट का आरोप गलत है, बड़का गिर गई थी। जिससे उसे चोटें आई हैं। बताया कि न तो थाने पर बड़का व उसका पति आए थे और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed