{"_id":"66eb154f132b5e78120527c2","slug":"employees-of-finance-company-took-away-the-goods-due-to-non-payment-of-installments-gonda-news-c-100-1-slko1029-123909-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किस्त न देने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी उठा ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किस्त न देने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी उठा ले गए सामान
Wed, 18 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। रेतादल सिंह थाना मोड़ के पास के एक घर में लगा ताला तोड़कर फाइनेंस कंपनी के कर्मी ऋण की किस्त अदा न करने पर घर का सामान उठा ले गए। पीड़ित महिला ने डायल 112 सहित थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सामान बरामद कर उसे वापस कराया।
कुमारी ने बताया कि उनके बेटे शत्रोहन व बहू पूजा ने फाइनेंस कंपनी से समूह के माध्यम से ऋण ले रखा था। बताया कि बहू व बेटा दोनों परदेस में हैं। घर पर ताला लगा था। ऋण की किस्त बकाया होने पर बुधवार को फाइनेंस कंपनी के दो कर्मी आए व ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन, टंकी आदि ठेले पर लाद ले गए। आरोप है कि घर में रखी पांच हजार की नकदी भी आरोपी ले गए। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर आरोपियों के पास से सामान बरामद कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर मांगी गई है।