{"_id":"615f2f558ebc3e8bb11c2d5d","slug":"emphasis-on-use-of-hindi-in-work-gonda-news-lko59908962","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। सभी को मातृभाषा का ही अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। जब कोई पत्र अंग्रेजी में आये तब भी उसका जवाब हिंदी भाषा में ही देना चाहिए। ये बातें कर्मचारी विकास केंद्र के सभागार में आईटीआई मनकापुर के उप महाप्रबंधक (वित्त) रजनीश भटनागर ने कही।
उन्होंने भविष्य में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। संस्थान में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया जिसके अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह बीते दिन कर्मचारी विकास केंद्र के सभागार में हुआ।
मुख्य अतिथि रजनीश भटनागर उप महाप्रबंधक (वित्त), वाईएस चौहान मानव संसाधन प्रमुख, डॉ. यूके विशेन अध्यक्ष आफिसर एसोसिएशन, मंत्री शकील अहमद, कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश चंद्र ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना संध्या पांडेय ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अधिकारी मानव संसाधन जेके श्रीवास्तव ने किया। मानव संसाधन प्रमुख वाईएस चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
हिंदी की प्रगति का लेखा-जोखा हिंदी अधिकारी एवं राजभाषा क्रियान्वयन समिति के सचिव अशोक वर्मा ने पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, मानव संसाधन प्रमुख एवं ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं जैसे हिंदी प्रश्नोत्तरी, हिंदी निबंध, हिंदी काव्य-पाठ/गीत, हिंदी टीप लेखन, हिंदी पीसी टंकण, हिंदी सुलेख तथा मौखिक प्रश्नोत्तरी के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आईटीआई के प्रबंधक गण, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्रमदेवियां, उपाध्यक्ष गुरुबक्स व मान सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।