फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Emphasis on improving the health of teenagers

स्वास्थ्य मंच में किशोरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर

Sat, 13 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving the health of teenagers
गोंडा। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में शनिवार को श्री दयानंद आर्य वैदिक इंटर कालेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य मंच में डॉ. सत्येंद्र सिंह आरबीएसके चिकित्साधिकारी ने बताया कि किसी देश का भविष्य वहां के किशोर स्वास्थ्य पर ही निर्भर करता है। जब किशोर का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो उसके विचार अच्छे होंगे, जब विचार अच्छे होंगे तो उसकी रणनीति व कार्ययोजना बेहतर होगी।
विज्ञापन

जो सभी क्षेत्र में अव्वल होगी। इसलिए किशोर किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, एनीमिया के लक्षण, बचाव व उपचार के लिए साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की नीली बड़ी गोली दोपहर भोजन के बाद हर किशोर किशोरी को सप्ताह में एक बार खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पर आकर जांच व उपचार करायें। डॉॅ. जितेंद्र कुमार सिंह ने किशोर स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए यह बताया कि एनीमिया में सुधार के लिए साल में दो बार हर छह माह पर कीड़े की गोली खाएं।

डॉ. सरिता त्रिपाठी ने किशोरी सुरक्षा योजना पर चर्चा करते हुए यह बताया कि 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों को मासिक स्वच्छता हेतु सेनेटरी पैड का उपयोग करें, जिससे किशोरियों को यौन संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed