{"_id":"687bdd314da419d8df07fdb3","slug":"electricity-was-cut-off-for-11-hours-in-civil-lines-gonda-news-c-100-1-gon1003-141066-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिविल लाइंस में 11 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिविल लाइंस में 11 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 19 Jul 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार रात 11 बजे जेल रोड स्थित 220 बिजली उपकेंद्र के फीडर नंबर चार में तकनीकी खराबी आ गई। इससे जुड़े सिविल लाइंस व गायत्रीपुरम क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। देर रात तक पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फाल्ट खोजते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में क्षेत्र के करीब चार हजार घरों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
मसकनवा उपकेंद्र के खालेगांव फीडर के ब्लाॅक मुख्यालय पर लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से ब्लाॅक मुख्यालय व स्टेशन रोड की बिजली आपूर्ति दो दिन से बाधित है। एडीओ पंचायत हरिओम पाल ने बताया कि बिजली नहीं आने से ब्लॉक में कामकाज प्रभावित है। बगदर फीडर के अंतर्गत छपिया थाने के निकट नरायनपुर गांव में लगा 10 केवी ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात 08:30 बजे फुंक गया। गांव के आशीष सिंह ने बताया कि बीते 14 जुलाई को भी ट्रांसफार्मर फुंक गया था। 17 जुलाई को बदला गया ट्रांसफार्मर 24 घंटे में ही फुंक गया। अवर अभियंता विकास सिंह ने बताया की सूचना मिली है। ट्रांसफार्मर का शीघ्र बदलाव कराया जाएगा। बालपुर उपकेंद्र में पिछले 24 घंटे में करीब 20 बार बिजली कटौती की गई। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया ओवरलोड के कारण बिजली ट्रिप कर जाती है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई गई है। सभी अधिशाषी अभियंताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)