फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity consumption reached 600 MW, department alert

Gonda News: 600 मेगावाट पहुंची बिजली की खपत, महकमा सतर्क

Thu, 23 May 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 600 MW, department alert
भीषण गर्मी और 24 घंटे आपूर्ति के चलते 25 प्रतिशत बढ़ी खपत देवीपाटन मंडल में बिजली व्यवस्था को लेकर सतर्कता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा।
भीषण गर्मी के चलते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के चलते विद्युत आपूर्ति की मांग बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश के साथ ही देवीपाटन जोन में भी लगभग 25 प्रतिशत अधिक विद्युत खपत हो रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ने के साथ ही आपूर्ति को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने सतर्कता शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि गोंडा जनपद में रोजाना लगभग 200 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति हो रही थी। मगर भीषण गर्मी व शेड्यूल में बदलाव के चलते अब 250 मेगावाट बिजली खपत हो रही है। जबकि देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में लगभग 600 मेगावाट बिजली खपत हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह खपत सामान्य से लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। आगामी दिनों में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। इससे विद्युत आपूर्ति की मांग और बढ़ेगी। ऐसे में बिजली संकट से निकलने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। करीब एक सप्ताह तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि भीषण गर्मी के चलते अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। करीब सात सौ मेगावाट की खपत दर्ज हो सकती है। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ेंगी। अगर मौसम में नरमी नहीं आई तो ट्रांसफाॅर्मर फुंकने समेत बचाव के अन्य सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गत वर्ष में सितंबर माह की तरह ही इस बार जिले में मई में गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति की मांग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाने के लिए उपाय के निर्देश
देवीपाटन जोन मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते 25 प्रतिशत तक विद्युत आपूर्ति की मांग बढ़ी है। वहीं गोंडा समेत जिले के लिए 45 डिग्री सेल्सियस तक तामपान जा सकता है। गर्मी के चलते ट्रांसफाॅर्मर का तापमान 72 से 73 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। करीब 75 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर ट्रांसफार्मर डैमेज होने का खतरा रहता है। ऐसे में गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए कूलर लगाने समेत अन्य कई इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed