फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,polling

मतदान का रिकार्ड बनाने के लिए जुटेंगे माध्यमिक शिक्षक

Wed, 09 Feb 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
election,polling
फोटो-17 गोंडा के टाउनहाल में मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाते डीएम, सीएमओ व अन्य। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा निर्वाचन में इस बार रिकार्ड वोट पड़ें, इसके लिए प्रशासन जोरशोर से जुटा है। बुधवार को डीएम मार्कंडेय शाही ने इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेजों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ नगर के टाउन हाल में बैठक कर सहभागिता की अपील की। निर्देशित किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पुराने मिथक को तोड़ते हुए रिकार्ड मतदान कराना है। जिसमें विद्यालयों की भूमिका अहम साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 54 प्रतिशत वोट पड़े थे। उन्होंने मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नवाचार करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों कों मतदान केंद्र बनाया गया है, वहां के प्रधानाचार्य स्वेच्छा से उसके गोद लें। उत्सव की तरह तैयारी कराना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि अभिभावक जो कि मतदाता भी हैं, वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होंगे। बच्चों से प्रेरित होकर वोट डालने जरूर जाएंगे। जिससे हमारा मत प्रतिशत निश्चित ही बढ़ेगा। उन्होंने घोषणा की जिले में ब्लॉकवार जिन-जिन मतदान केंद्रों पर सर्वाधिक वोट पड़ेंगे, वहां के प्रधानाचार्य को जनपद स्तर पर सम्मानित करने के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों से अपील कि अपने-अपने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ का कोविड वैक्सीनेशन जरूर करा दें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों मेे कैंप लगाकर कोविड वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन कैंप के बारे में विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से पहले से सूचित किया जाए ताकि छात्र-छात्राओं को सूचित कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जा सके। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरएस केसरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एसीएमओ डॉ. जय गोविंद, जीजीआईसी व जीआईसी प्रिंसिपल सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed