फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Election of five heads, four BDCs and 3987 members on 12

पांच प्रधान, चार बीडीसी व 3987 सदस्यों के चुनाव 12 को

Tue, 01 Jun 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Election of five heads, four BDCs and 3987 members on 12
गोंडा। पंचायत चुनाव में रिक्त पदों के उप चुनाव की तारीख तय हो गई हैं। पंचायत चुनाव के बाद पांच प्रधानों और चार बीडीसी सदस्यों की मौत हो चुकी है। इन पदों के साथ ही रिक्त चल रहे 3987 पंचायत सदस्यों के पदों का भी चुनाव होगा।
विज्ञापन

उप चुनाव में 6 जून को नामांकन होगा और उसी दिन पर्चों की जांच पूरी होगी। इसके अलावा 7 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 7 को ही चिन्ह आवंटन हो जाएगा। 12 जून को मतदान होने के बाद 14 जून को मतगणना हो जाएगी। इसके बाद शेष पंचायतों के गठन की कार्रवाई पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 3987 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं, ऐसे में 363 पंचायतें ऐसी हैं जहां का कोरम नहीं पूरा हुआ। इससे यहां के प्रधान अपने पद पर बने तो रहे लेकिन पैदल ही हैं। न तो वह खातों का संचालन कर पएं और न ही पंचायतों की बैठक ही हुई। अब इनका इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 363 पंचायत में दो तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं हो सके। त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में लोकतंत्र के सबसे छोटे पद के प्रति लोगों के बेरुखी से यह समस्या आ खड़ी हुई थी।
जिले की 1214 ग्राम पंचायतों में से 363 में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी न होने ये पंचायत की सरकार का गठन संभव ही नही है। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 3987 पद रिक्त हैं।
अब उपचुनाव की तिथि तय होने से पंचायतों का कोरम पूरा कराने के लिए निर्वाचित प्रधान सक्रिय हो गए हैं। बिना कोरम पूरा हुए पंचायतों का गठन संभव नही होगा। माना जा रहा है कि पंचायत सदस्यों का निर्वाचन उप चुनाव से पूरा हो जाएगा।
जिले की पांच ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों का निधन हो चुका है। इनमें विकासखंड कर्नलगंज की ग्राम पंचायत धनावा, परसपुर में चरहुंआ, कटराबाजार में टेढ़ी, तरबगंज में गौहानी व नवाबगंज में ग्राम पंचायत नगवा की प्रधान शामिल हैं।

इसके अलावा चार बीडीसी के निधन से भी पद रिक्त है। अब उपचुनाव की तिथि तय होने के बाद इन पंचायतों में प्रधान पदों के लिए भी उप चुनाव होंगे। प्रधानों के निधन होने से इन पंचायतों का भी गठन अधूरा ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed