{"_id":"624c80f54f0bf4669e14055c","slug":"election-mlc-gonda-news-lko624748576","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव बाद तेज होगी निकाय चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव बाद तेज होगी निकाय चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधान परिषद सदस्य के चुनाव 15 अप्रैल के पहले पूरे हो जाएंगे। इसके बाद निकाय चुनावों की तैयारी शुरू होनी तय है। निकायों का नए सिरे से परिसीमन होने का अनुमान है, कारण पिछले साल परिसीमन नहीं हो सका था। वार्ड तो बढ़ेंगे ही, क्षेत्रों के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत क्षेत्र हैं। फिलहाल अभी दो लाख के करीब मतदाता हैं जोकि सातों निकाय के अध्यक्ष और 122 सभासद का चुनाव करते हैं। सभासद की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
नए परिसीमन में करीब दस वार्ड बढ़ने की संभावना है। जबकि पुराने वार्डों में भी उलटफेर हो जाएगा। सभासद का चुनाव लड़ने की ख्वाब देख रहे संभावित उम्मीदवारों में बेचैनी बनी है। नगर पालिका गोंडा में एक लाख से अधिक मतदाता हैं। 27 वार्ड में ये मतदाता निवास करते हैं। एक वार्ड में चार से पांच हजार वोट हैं। करनैलगंज व नवाबगंज नगर पालिका परिषद में 25- 25 वार्ड हैं। नगर पंचायत, परसपुर में 15 वार्ड हैं, खरगूपुर, कटरा बाजार व मनकापुर में 10-10 वार्ड हैं। हालांकि पालिका के चुनाव होने में समय है, फिर भी तैयारियां पहले ही की जाने लगेंगी। नए इलाकों के आने से पालिका का परिसीमन भी होना है। नए वार्ड बनेंगे और पुराने वार्डों की सीमाएं भी बढ़ जाएंगी। एक अनुमान के तौर पर नए परिसीमन में एक वार्ड में तीन हजार से चार हजार मतदाता शामिल किए जाएंगे। नए वार्ड अस्तित्व में आने से जिले के पालिका की राजनीति में बड़ा बदलाव होना तय माना जा रहा है। (संवाद)
एमएलसी चुनाव में बैगनी रंग से पड़ेंगे वोट
विधान परिषद चुनाव के लिए दोनों जिलों में 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को मतदान केंद्र बनाए गए ब्लाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा है। इस बार चुनाव में आयोग की ओर से इस बार विधान परिषद के चुनाव के लिए नए सिरे से व्यवस्था बनाई गई है। चुनाव आयोग की तरफ से इस बार मतदान पूरा करने के लिए बैंगनी रंग का पेन बूथ पर भेजी जा रही है। वहीं पोलिंग पार्टियों के साथ इस महत्वपूर्ण पेन को वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। इसके लिए अभी से रणनीति बनाई जा रही है। बैलेट पेपर पर उपयोग के लिए चुनाव आयोग से स्पेशल पेन भेजा जाएगा। यह पेन बैंगनी कलर का होगा, जिससे बैलेट पेपर पर एकरूपता बनी रहे। वोटिंग के समय मतदाताओं को बाहरी पेन प्रयोग नहीं करना होगा। ऐसा करने पर मत अवैध हो जाएगा।
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में निर्देश आने पर कार्रवाई होगी। परिसीमन निकाय विभाग करेगा। मतदाता पुनरीक्षण की कार्रवाई होगी, इसके लिए निर्देश आने पर बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे। नारायण, सहायक निर्वाचन अधिकारी, निकाय