{"_id":"61e3136ce911c701964d2bc7","slug":"elecation-gonda-news-lko613626729","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के साथ सबका सम्मान भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के साथ सबका सम्मान भी करें
विज्ञापन
फोटो- 11- गोंडा के पोर्टरगंज में चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव के लिए आम लोगों में खासा उत्साह है। भले ही अभी पार्टियों ने प्रत्याशी तय न किए हों, लेकिन चर्चाएं लोग कर रहे हैं। चौपालों में विशेष जोर लोगों में विकास के कार्य समय पर होने और भ्रष्टाचार पर अंकुश का रहता है। शहर के पोर्टरगंज पर बैठे लोगों में चुनाव को लेकर उत्साहित रहे। लोगों ने कहा कि विधायक ऐसा हो जो सम्मान करने वाला हो। आम लोगों की अनदेखी करने वाला पसंद नहीं होगा। अपने अनुभव और दर्द भी लोगों ने बयां किया। रोजगार पर जोर देते हुए माना कि यह चुनाव काफी विशेष है।
जिले के पोर्टरगंज में डॉ. एसएन दूबे ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि यह चुनाव बहुत अहम है। जो आम लोगों के साथ न्याय कर सके। उसे ही आगे बढ़ाना है और मतदान करके अपनी ताकत का एहसास कराना है। छावनी सरकार के शाहिद कहते हैं कि कोई ऐसा हो जो अमीर- गरीब का भेद न करे और सम्मान दे। सुनवाई हो और न्याय करे। भदुआ के हरिद्वार तिवारी बोले की सही है, ऐसे को चुना जाए जो सबको साथ लेकर चले। सिर्फ भाषण तक ही सीमित न रहे, धरातल पर भी कुछ करे। विपिन यादव ने कहा कि विधायक को सबकी समस्या की जानकारी हो और वह सीधे लोगों से जुड़ सके। रेखाराम प्रजापति ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मतदान सभी को करनी है और ऐसा नेता चुना जाए जो वास्तव में नेतृत्व करने वाला हो। कम से कम उससे बात हो सके।
बनकटवा के केसरनाथ बोले की सही कह रहे हो कम से कम फोन तो उठे। जरूरत पड़े तो अपनी बात कही जा सके। वहीं, आकाश ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की चिंता करने वाले को चुना जाए। पहडवा के मनोज सिंह ने कहा कि सबकी बात सही है, लेकिन सबसे जरूरी है कि एकजुट होकर मतदान करें और मतदान कराएं। जिससे हम अपने पसंद का चुनाव कर सके। इसी तरह सियासी चर्चाएं आगे बढ़ती रहीं।