फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly mother faints on hearing of son's death, chaos created

Gonda News: बेटे की मौत की सूचना पर बुजुर्ग मां बेहोश, मचा कोहराम

Sat, 17 Feb 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly mother faints on hearing of son's death, chaos created
झंझरी (गोंडा)। दिल्ली के अलीपुर के दयाल मार्केट में स्थित एक पेंट फैक्टरी में हुए अग्निकांड में गोंडा के दो युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोग शव लाने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पिता और भाई एंबुलेंस से शव लेकर गोंडा के लिए शाम सात बजे वहां से निकले हैं। शनिवार दोपहर तक पैतृक गांव टेढ़वा पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, गोड़ियनपुरवा निवासी शुभम के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर दिया गया। उनके परिजन अलीपुर में ही रहते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के टेढ़वा दुल्लापुर तरहर गांव के बृजकिशोर (19) पुत्र देवता प्रसाद की दिल्ली के अलीपुर के दयाल मार्केट में स्थित एक पेंट फैक्टरी में हुए अग्निकांड में मौत की खबर घर पहुंची तो बूढ़ी मां गीता देवी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर खड़े बाबूराम, खुनखुन, अमित, आशीष कुमार, मोहन, संदीप, राजू, भोलेशंकर, रामराज व राजकुमार ने बताया कि बृजकिशोर के संग गांव के आशाराम व साजन भी पास की एक फैक्टरी में काम करते थे। अग्निकांड की सूचना पर दोनों भागकर दोनाें वहां पहुंचे थे।

पर तब तक बृजकिशोर की मौत हो चुकी थी। आशाराम के मुताबिक, बृजकिशोर पेंट फैक्टरी में साढ़े आठ हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करता था।


तीन भाइयों में मंझला था बृजकिशोर
देवता प्रसाद के तीन बेटों सबसे बड़ा राजकिशोर व सबसे छोटा मोहन व मंझला बृजकिशोर था। देवता प्रसाद के साथ गांव में रहकर राजकिशोर व मोहन मजदूरी करते थे, जबकि बृजकिशोर दिल्ली में एक पेंट फैक्टरी में काम करता था। इससे परिवार का खर्च चलता था। देवताप्रसाद बताते हैं कि पूरे परिवार में बृजकिशोर सबसे समझदार था। उसकी मौत से वह टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed