{"_id":"643ede30ef75cdd68a0d4206","slug":"eight-corona-patients-were-found-gonda-news-c-13-1-190093-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोरोना के आठ मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोरोना के आठ मरीज मिले
Tue, 18 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ते ही जिले में संक्रमण का प्रसार तेज हो गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर व रेलवे स्टेशन पर आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। दस संक्रमितों का होम आइसोलेशन खत्म हुआ, जिन्हें स्वस्थ मान लिया गया। सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। सभी संक्रमित चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं।
संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कोरोना जांच बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो हजार लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराने का लक्ष्य दिया गया है। ईद व निकाय चुुनाव को लेकर बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से लोग आ रहे है। रेलवे स्टेशन पर जांच में सहयोग करने के लिए रेलवे पुलिस को पत्र लिखा गया है। जिससे यात्रियों की जांच बढ़ाई जा सके। गांव में बाहर से आने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।