फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education,school,teacher,gonda,retaired

परिषदीय स्कूलों में रिटायर शिक्षक लाएंगे बदलाव

Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
education,school,teacher,gonda,retaired
गोंडा। जिले के परिषदीय स्कूलों में नए शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने का सहारा शिक्षक साथी देंगे। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय कमेटी शिक्षक साथी के रूप में करेगी। शिक्षक साथी के लिए आवेदन में सेवानिवृत्त शिक्षक जिनकी उम्र 70 वर्ष है, वही शामिल हो सकेेंगे। चयन में तय किए नियम व शर्तों को पूरा करना होगा। विद्यांजलि योजना में नियुक्त यह शिक्षक साथी मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति उनकी सहमति पर होगी। एक बार में एक वर्ष के लिए नियुक्ति रहेगी। इसके बाद उनके कार्य पर एक साल के बाद सेवा विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूलों में हर साल शिक्षकों की संख्या कम हो रही है। जिले के 2611 परिषदीय स्कूलों में तीन सौ से अधिक स्कूल तो ऐसे हैं जहां एक या दो शिक्षक ही हैं। कई स्कूल शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के भरोसे हैं। इन स्कूलों में सुधार के लिए विभाग ने नई पहल की है। शासन से आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें ढाई हजार रुपये मासिक मानदेय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन होगा। योजना के दायरे में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी होंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता
- परिषदीय स्कूलों में शिक्षक साथी के रूप में चयन करने में राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को वरीयता मिलेगी। इस नियुक्ति के लिए शिक्षक का परिषदीय विद्यालयों में अपने सेवाकाल में सहायक शिक्षक के साथ ही बतौर प्रधानाध्यापक के रूप में पांच साल का अनुभव होना जरूरी है। प्रधानाध्यापक का अनुभव इसलिए मांगा गया है जिससे उन्हें स्कूल प्रशासन की जानकारी भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता पर होगा जोर
- चयनित होने के बाद शिक्षक साथी विद्यालय में शिक्षकों के नवाचारों या बेहतर शिक्षण अधिगम प्रयासों का लेखा जोखा बनाएंगे। वह लिंग, समता-समानता, जीवन कौशल शिक्षा, पर्यावरण संवेदना, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा, बाल अधिकार आदि विषयों पर शिक्षकों को संवेदनशील बनाएंगे। स्कूलों के पठन- पाठन के लिए बेहतर माहौल गतिविधियों के माध्यम से सृजित करने का प्रयास करेंगे। जिससे बच्चों का स्कूल में जुड़ाव हो सके।

शासन से शिक्षक साथी के चयन के निर्देश मिले हैं। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करके प्रक्रिया जल्द ही शुरू किया जाएगा। शासन के मानकों के आधार पर चयन होगा। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed