फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-rickshaws bypassing colour-coding rules, causing traffic jams

Gonda News: कलर कोडिंग नियम दरकिनार, जाम का कारण बन रहे ई रिक्शे

Thu, 30 Oct 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws bypassing colour-coding rules, causing traffic jams
 जयनरायन चौराहे पर खड़े वि​भिन्न रूटों के ई रिक्शे। -संवाद
गोंडा। शहर में ई रिक्शाें से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने भले ही कलर कोडिंग कर रूट तय किए हों, लेकिन नियम सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गए हैं। स्टेशन रोड से लेकर कचहरी तक ई रिक्शा चालक बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 1956 ई रिक्शाें की कलर कोडिंग कर चार रूट निर्धारित किए थे ताकि हर रिक्शा अपने रूट तक सीमित रहे। इसके बाद भी ज्यादातर ई रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी कर जहां-तहां मनमाने ढंग से सवारी भरते नजर आते हैं। स्टेशन रोड, एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौक और रोडवेज तिराहे पर घंटों जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारतीय ने बताया कि ई रिक्शाें से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस की ओर से कलर कोडिंग योजना की गई थी। यातायात पुलिस को ई रिक्शों की संख्या व पंजीकरण की जानकारी दे दी गई है। ई रिक्शाें को चार रूटों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तय हुआ था रूट

रूट नंबर 1: पीली पट्टी पर सफेद नंबर वाले 595 ई रिक्शे, रेलवे स्टेशन से गुरुनानक चौराहा व एलबीएस चौराहा होते हुए पोर्टरगंज तक।

रूट नंबर 2: सफेद पट्टी पर काले नंबर वाले 519 ई रिक्शे, रेलवे स्टेशन से मनकापुर तिराहा होते हुए सद्भावना पुलिस चौकी तक।
रूट नंबर 3: हरी पट्टी पर सफेद नंबर वाले 266 ई रिक्शे, मिश्रौलिया क्रॉसिंग से रोजवेज बस अड्डा होते हुए झंझरी ब्लॉक तक।
रूट नंबर 4: लाल पट्टी पर सफेद नंबर वाले 576 ई रिक्शे,, मिश्रौलिया से गुरुनानक चौराहा होते हुए सोनी गुमटी तक।
निरीक्षण कर किया जा रहा चालान
कलर कोडिंग के नियमों का पालन कराने के लिए औचक निरीक्षण कर चालान काटा जा रहा है। मरीजों व बुजुर्गों को ले जाने वाले रिक्शा चालकों को छूट दी गई है। अन्य को सख्ती से रूट पालन कराया जाएगा।
जगदंबा गुप्ता, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed