{"_id":"656a2191a2a379b83e069461","slug":"e-rickshaw-driver-along-with-his-associates-beat-up-loco-pilot-gonda-news-c-100-1-slko1028-8608-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ई-रिक्शा चालक ने साथियों संग लोको पायलट को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ई-रिक्शा चालक ने साथियों संग लोको पायलट को पीटा
Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोको पायलट को एक ई-रिक्शा व बोलेरो के चालकों ने थप्पड़ मारने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर लोको पायलट ने रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ ही जीआरपी थाने में शिकायत की। डीआरएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना बृहस्पतिवार की है। गोरखपुर रेलवे लॉबी में कार्यरत लोको पायलट दिग्विजय कुमार यादव ने ड्यूटी करने के बाद लोको लॉबी गोंडा में पहुंचकर अपनी ड्यूटी को साइन ऑफ किया। इसके बाद रेलवे रनिंग रूम जाने के लिए कांट्रैक्ट पर रखे गए ई-रिक्शा चालक अंशु यादव को फोन किया। जिसपर चालक ने आने में देर कर दी।
दिग्विजय का कहना है कि इसके बाद वह पैदल ही लॉबी से रनिंग रूम की तरफ जाने लगे। तभी रास्ते में आरआरआई दफ्तर के पास ई-रिक्शा चालक अपने साथ एक जीप के चालक सरोज कुमार के साथ पहुंचा और कॉलर पकड़कर मारा। अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोको पायलट ने विभाग के उच्च अधिकारियों को व राजकीय रेलवे पुलिस से शिकायत की।
जीआरपी गोंडा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के अनुसार उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच करने का आदेश दिया है। उधर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने घटना पर अफसोस जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।