फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Durga Shakti Nagpal will take over the responsibility of Devipatan Divisional Commissioner

Gonda News: दुर्गा शक्ति नागपाल संभालेंगी देवीपाटन मंडलायुक्त की जिम्मेदारी

Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Durga Shakti Nagpal will take over the responsibility of Devipatan Divisional Commissioner
मंडलायुक्त दुर्गा श​क्ति नागपाल।
गोंडा। देवीपाटन मंडल में प्रशासनिक व्यवस्था का नया स्वरूप सामने आया है। अब मंडल मुख्यालय गोंडा में आयुक्त, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के हाथों में होगी। 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जल्द ही देवीपाटन मंडल के आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी। वर्तमान में प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी और अंकिता जैन मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। ऐसे में मंडल में पहली बार तीनों अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक देवीपाटन के मंडलायुक्त रहे शशिभूषण लाल सुशील को उत्तर प्रदेश शासन में प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनका कार्यकाल करीब 22 माह 20 दिन का रहा, जिसे प्रशासनिक रूप से प्रभावी माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद जैसी पहल शुरू की गई, जिससे महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता मिली। साथ ही बहराइच हिंसा और नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने सक्रिय निगरानी रखी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बनाई गईं दुर्गा शक्ति नागपाल इससे पहले लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी पद पर तैनात थीं। हाल ही में उन्हें पदोन्नति मिली है।

एसडीएम सदर बदले, जिम्मेदारियों में फेरबदल
डीएम प्रियंका निरंजन ने तहसील प्रशासन में बदलाव किया है। अशोक कुमार गुप्ता को एसडीएम सदर पद से हटाकर एसडीएम (न्यायिक) तहसील तरबगंज, मनकापुर और सहायक अभिलेख अधिकारी तरबगंज की जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक तरबगंज व मनकापुर में तैनात रहे जितेंद्र गौतम को एसडीएम सदर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed