फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Due to fog, the train arrived in the evening instead of the morning

Gonda News: कोहरे का असर, सुबह के बजाए शाम को पहुंची ट्रेन

Mon, 15 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to fog, the train arrived in the evening instead of the morning
कोहरे के बीच जाती एंबुलेंस।
गोंडा। ठंड व कोहरे का सीधा असर चालकों व यात्रियों पर पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह सात बजे आने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े नौ घंटे लेट होकर शाम को चार बजकर 27 मिनट पर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। यही हाल रोडवेज बसों का भी है। कोहरे के कारण बसें भी लेट चल रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कोहरा छाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। सुबह-शाम गलन की वजह से लोग कंपकंपा रहे हैं। हालांकि, दोपहर में निकलने वाली धूप से लोगों को है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। ट्रेनों साढ़े नौ घंटे तक लेट चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक चंपारन सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे 12 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे आठ मिनट, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे 14 मिनट व श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 34 मिनट देरी से आई। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, रक्सौल स्पेशल ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई। रोडवेज के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि कोहरे का असर बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। रोडवेज की जो बसें तीन घंटे में लखनऊ से गोंडा आ जाती थीं वह अब चार से साढ़े चार घंटे में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन





बच्चों व बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
ठंड का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों व बच्चों पर हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। ठंड से बीमार होने वाले बुजुर्गों व बच्चों की संख्या बढ़ी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम का कहना है कि बच्चों के लिए विशेष रूप से सतर्कता बरतनी चाहिए। हमेशा गर्म कपड़े पहनाकर रखें। यदि तबीयत खराब हो तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed