फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drones guard sensitive polling stations, mapping begins

Gonda News: संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन का पहरा, मैपिंग शुरू

Sun, 21 Apr 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Drones guard sensitive polling stations, mapping begins
गोंडा। जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों को पुलिस चुनौती के तौर पर ले रही है। रविवार को मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरे से मैपिंग शुरू हो गई। मतदान के दौरान इन केंद्रों की ड्रोन कैमरे से ही निगरानी की जाएगी। मतदान में किसी तरह की खलल डालने वालों पर पुलिस-प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र को लेकर थानावार 20 बिंदुओं वाले प्रारूप रजिस्टर तैयार किए गए हैं। ऐसे में 20 मई को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। एसपी ने रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर एसपी ने लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें। अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की पुलिस निगरानी में लगी है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी ने संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखने की जानकारी दी। इतना ही नहीं ड्रोन कैमरों की सहायता से संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed