फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dog attacks on the rise

Gonda News: कुत्तों के हमले की बढ़ीं घटनाएं, एक सप्ताह में 935 को काटा

Wed, 05 Aug 2026 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Aug 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Dog attacks on the rise
गोंडा। बारिश व उमस भरी गर्मी के चलते जिले में कुत्ते अधिक हमलावर हो गए हैं। इससे कुत्ते काटने के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। पिछले एक हफ्ते में 935 से लोग कुत्तों का शिकार बने हैं। मेडिकल कॉलेज के एआरवी कक्ष में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग एआरवी की डोज लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। हर दिन करीब 15-20 गंभीर मामले आ रहे हैं, जिनमें गहरे घाव और खून निकलने पर एंटी रेबीज सीरम देना पड़ रहा है। बाकी मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। बुधवार को भी यूनिट में भारी भीड़ रही। सुनीता ने बताया कि उनकी बच्ची घर के बाहर बैठी थी, तभी पीछे से कुत्ते ने पीठ में काट लिया। सीएमएस डाॅ. अनिल तिवारी ने बताया कि कुत्ते के काटने के 24 घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि काटने पर घाव को साबुन-पानी से धोकर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन




कुत्ता काटने पर इन बातों का रखें ध्यान
- सबसे पहले घाव को धो लें। हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें।
- साफ कपड़े की मदद से रक्तस्त्राव को कम करने की कोशिश करें।
- चिकित्सक की सलाह पर रैबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
- कुत्ते के काटने के लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, दर्द और बुखार आदि पर विशेष ध्यान रखें।
- घाव पर मिर्च, तेल, हल्दी नहीं लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed