फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM reprimanded careless medical officers

लापरवाह प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded careless medical officers
गोंडा। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अब डीएम के सामने अपने-अपने ब्लॉक की परफार्मेंस का प्रजेंटेशन कार्यक्रमवार देना होगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रुचि न लेने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर, मनकापुर, इटियाथोक, बेलसर तथा छपिया के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ओर से आशा बहुओं का भुगतान न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। एक सप्ताह के अंदर आशा बहुओं का भुगतान कराने के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने काम न करने वाली आशा बहुओं को चिह्नित करके उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा में पता चला कि संस्थागत प्रसव में इटियाथोक, मनकापुर, मसकनवा, नवाबगंज, रूपईडीह की स्थिति सबसे खराब है। वहीं एचआईवी स्क्रीनिंग में बेलसर, मनकापुर, पंडरीकृपाल, काजीदेवर तथा तरबगंज की प्रगति सबसे खराब रही। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलोअप में बभनजोत, मनकापुर, मसककनवा, काजीदेवर तथा तरबगंज की प्रगति खराब रही। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रुचि न लेने वाले ब्लॉकों पर तैनात बीसीपीएम व बीपीएम का नवीनीकरण बिना उनकी अनुमति के न किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed