फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM orders FIR in land scam

Gonda News: जमीन घोटाले में डीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
DM orders FIR in land scam
गोंडा। जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी, स्टांप शुल्क चोरी और धोखाधड़ी के मामले में डीएम नेहा शर्मा ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नवाबगंज शहरी क्षेत्र के परगना नवाबगंज की गाटा संख्या 1625 के भूमि के मूल क्षेत्रफल में कूटरचना और स्टांप शुल्क चोरी का मामला आया था। हरिराम सिंह ने डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में फर्जीवाड़े का मामला आया।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संबंधित गाटा संख्या अयोध्या-बहराइच हाईवे के किनारे, नवाबगंज बाजार में स्थित है। इस पर आवासीय और व्यावसायिक भवन बने हैं, लेकिन 2015 और 2020 के बैनामे में हाईवे का उल्लेख न करके गलत चौहद्दी दिखाई गई और स्टांप शुल्क चोरी की गई। जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और सभी संबंधित दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed