{"_id":"6770396a6e4b40717b01e3ef","slug":"dm-angry-over-supervision-work-not-being-satisfactory-warned-gonda-news-c-100-1-slko1026-129809-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पर्यवेक्षण का कार्य संतोषजनक न मिलने से डीएम नाराज, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पर्यवेक्षण का कार्य संतोषजनक न मिलने से डीएम नाराज, दी चेतावनी
Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व खंड शिक्षाधिकारियों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने एआरपी द्वारा किए जा रहे पर्यवेक्षण का कार्य संतोषजनक न मिलने पर जिला समन्वयक व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।
डीएम ने विभाग के सभी 19 पैरामीटर पर समय से कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि निपुण भारत मिशन में प्रदर्शन के अनुसार खंड शिक्षाधिकारियों की सूची बनाई जाए, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि विद्यालयों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें। इस मौके पर सीडीओ अंकिता जैन, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, बीएसए अतुल तिवारी, डीआईओस रामचंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त, डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पसका मेले की तैयारियों काे लेकर भी बैठक की। यहां उन्होंने एसडीएम करनैलगंज को स्नान घाट की समय से सफाई सहित अन्य प्रबंध करने को कहा।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयर हाउस का शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा को लेकर जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद डीएम ने गोंडा नगरपालिका परिषद के कार्यों की समीक्षा भी की।