{"_id":"69e908363ee3d6bc760ae009","slug":"divisional-commissioner-took-stock-of-the-office-gonda-news-c-100-1-gon1003-156830-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडलायुक्त ने कार्यालय का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडलायुक्त ने कार्यालय का लिया जायजा
Wed, 22 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय का निरीक्षण करती मंडलायुक्त।
गोंडा। देवीपाटन मंडल की नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव आदि व्यवस्थाओं को परखा। आयुक्त ने स्वच्छता, रंगाई-पुताई और कार्यस्थल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
फाइलों के रखरखाव, अद्यतन अभिलेखों की उपलब्धता व समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। आयुक्त ने कार्यों में अनावश्यक विलंब न करने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।