{"_id":"5d83b5808ebc3e016c13986f","slug":"district-s-daughter-received-gold-medal-from-governor-gonda-news-lko4824271139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बेटी आंचल को राज्यपाल से मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बेटी आंचल को राज्यपाल से मिला गोल्ड मेडल
विज्ञापन
अयोध्या में गोंडा आंचल को सम्मानित करती राज्यपाल।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले की बेटी आंचल मेहर को राज्यपाल से गोल्ड मेडल मिला है। आंचल नगर के मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज में बीसीए की छात्रा हैं। आंचल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालयीय परीक्षा 2019 में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में गोंडा के मीना शाह डिग्री कॉलेज की छात्रा मेहर आंचल को गोल्ड मेडल से नवाजा। विश्वविद्यालयीय परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के साथ राज्यपाल से गोल्डमेडल पाकर जिले का मान बढ़ाया है। आंचल मेहर के मेधावी होने की वजह से मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो में भी जॉब के लिए चयन हो गया है। विप्रो ने मेहर आंचल को राजस्थान के विट्स पिलानी से एमटेक कराने का भी करार किया है।
मेधावी छात्रा की इस कामयाबी पर अवध विश्व विद्यालय से संबद्ध मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज के संस्थापक हजरत महबूब मीना शाह ने छात्रा मेहर को दूसरे छात्राओं का रोल मॉडल बताया है। सीईओ हसन सईद मीनाई छात्रा की इस उपलब्धि को जिले व कॉलेज के लिए मील का पत्थर करार दिया है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मीना शाह डिग्री कॉलेज की छात्रा को दूसरी बार गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले इस कॉलेज की छात्रा कहकशां हसन को 2017 में गोल्ड मेडल मिला था। आंचल ने बताया कि गोल्ड मेडल मिलने की इस कामयाबी का श्रेय कॉलेज के शिक्षक अजय टंडन व अन्य शिक्षक स्टॉप का सही मार्गदर्शन है। आंचल मेहर को गोल्ड मेडल से नवाजे जाने पर कालेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने हर्ष जताया है।