फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District's Daughter became Grand Master of Asia Book of Records

जिले की बिटिया बनी एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ग्रैंडमास्टर

Sun, 04 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
District's Daughter became Grand Master of Asia Book of Records
04जीडीएपी15-गोंडा में परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा अंशिका मिश्र - फोटो : GONDA
गोंडा। विलक्षण प्रतिभा की धनी प्राइमरी में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा अंशिका एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स की ग्रैंड मास्टर बन गई है। छह मिनट 26 सेकेंड में देश के 29 राज्यों व उनकी राजधानी के नाम तथा देश के 726 जिलों का नाम बताने पर यह सम्मान मिला है। इसके पूर्व इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में उसका नाम दर्ज हो चुका है। यह नई ग्रैंड मास्टर जिले के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में चौथी क्लास की छात्रा है। एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स की तरफ से शनिवार को यह सम्मान पत्र जारी किया गया जिसमें सबसे कम समय में सभी प्रदेश की राजधानी व छह सौ जिलों के नाम बताने पर यह विशेष सम्मान प्रदान करने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

जिले के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के भीखमपुरवा गांव की रहने वाली नौ वर्षीया अंशिका को शिक्षा विरासत में मिली है। अंशिका के पिता मनोज मिश्रा व बड़े पिता प्रमोद मिश्रा दोनों ही सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। उसके बाबा स्व. घनश्याम मिश्रा भी सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। अंशिका अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है और इस समय वह चौथी क्लास की छात्रा है। अंशिका के पिता मनोज ने बताया कि बेटी के याद करने की क्षमता बहुत तेज है। कोई भी पाठ उसे आसानी से याद हो जाता है।
विज्ञापन

इसी प्रतिभा के बल पर पिछले वर्ष उसने इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स की अफसरों की मौजूदगी में 6 मिनट 26 सेकेंड में सभी 29 राज्यों के नाम व उनकी राजधानी समेत देश भर के 726 जिलों का नाम सुना दिया था। अंशिका की इस उपलब्धि पर उसका नाम रिकॉर्ड्स बुक में शामिल किया गया था। हाल ही में अंशिका के पिता ने बिटिया के इस रिकॉर्ड्स को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की ग्रैंड कैटेगरी में शामिल किए जाने का दावा किया था। शनिवार को एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स की तरफ से इस दावे को मानकर अंशिका को ‘ग्रैंड मास्टर’ घोषित किया है। अंशिका को ग्रैंड मास्टर जैसे विशेष सम्मान से सम्मानित किए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, बीईओ रामराज, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, इंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed