फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   district nodal officer angry to plight road

सड़क बदहाली पर जिले के नोडल अफसर नाराज

Mon, 21 Sep 2015 11:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले की बदहाल सड़कें विकास कार्य की दास्तां खुद बयां कर रही हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व इंजीनियर सड़कों की मरम्मत व निर्माण के प्रति पूरी तरह से लापरवाह हैं। ये बातें प्रदेश के आवास आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी शहाबुद्दीन मोहम्मद ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहीं।
विज्ञापन


आवास आयुक्त शहाबुद्दीन मोहम्मद ने सड़कों की बदहाली पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को बेहतर कार्य करने के लिए सचेत किया है। अगली बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर सभी विभागों के अफसरों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। आवास आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता व इंजीनियरों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला को आवास आयुक्त ने पीडब्लूडी के एक्सईएन सुग्रीव राम से सड़क बदहाली के खिलाफ स्पष्टीकरण तलब करने और जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में नोडल अफसर ने लोहिया समग्र ग्रामों के संतृप्तीकरण, कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, पेयजल, प्राथमिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, इंदिरा आवास, कन्या विद्या धन, टीकाकरण व सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदि की गहन समीक्षा की।

बैठक के बाद आवास आयुक्त ने जबदहा संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए आवास आयुक्त ने डीएम को तकनीकी टीम से जांच कराने का निर्देश दिया। आवास आयुक्त ने सदर ब्लॉक का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव देखा।


जिला उद्योग केंद्र के निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम गंगाराम गुप्ता, सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed