फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disabled youth beaten to death over land dispute

Gonda News: भूमि विवाद में दिव्यांग युवक की पीटकर हत्या

Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disabled youth beaten to death over land dispute
माजिद। फाइल फोटो 
बालपुर/करनैलगंज। पतिसा गांव निवासी दिव्यांग अब्दुल माजिद खान (25) शुक्रवार सुबह सलार पुरवा में बहन के घर गए। वहां बहन के ससुराल वालों पर भूमि विवाद में विपक्षियों ने हमला कर दिया। माजिद ने बीचबचाव का प्रयास किया तो विपक्षियों ने लाठियों से पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। सीएचसी पहुंचाने पर चिकित्सक ने माजिद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सलार पुरवा निवासी हबीबुल रहमान ने बताया कि उन्होंने गांव के पास ही 15 बिस्वा भूमि का बैनामा लिया था। उसी भूमि को लेकर गांव के ही कासिम से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह कासिम भूमि पर कब्जा करने लगे। विरोध पर कासिम और उनके घर की महिलाओं ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हबीबुल के मुताबिक इसी बीच उनकी बहू निशा का भाई अब्दुल माजिद खान उनके घर आ गया। दाहिने पैर से दिव्यांग माजिद को विवाद की जानकारी मिली तो वह बीचबचाव करने पहुंच गया। आरोपियों ने माजिद को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। परिवार के लोग माजिद को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉ. मोहम्मद मुदस्सिर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह बताया कि हबीबुल रहमान की तहरीर पर कासिम, उसकी पत्नी फूलजहां, बहन शबनम, सन्नो, जलील व मुबारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देख बदहवास हुई मां
पिता अमीर खान ने बताया कि माजिद इकलौता बेटा था। दो बेटियां निशा और रोशनी है। माजिद मुंबई में चाय की दुकान पर काम करता था। 24 नवंबर को रोशनी की शादी तय है। इसी के लिए वह मुंबई से आया था। शुक्रवार को वह बड़ी बहन निशा के घर मिलने गया था, वहां विवाद के दौरान बीचबचाव करने में उसकी जान चली गई। सूचना पर सीएचसी करनैलगंज पहुंचीं माजिद की मां रफीका का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बेटे का शव देख वह बदहवास हो गईं। रिश्तेदार उन्हें संभालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed