फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disabled children will become proficient in 2,301 schools, headmasters will be responsible

Gonda News: 2,301 विद्यालयों में दिव्यांग बच्चे बनेंगे दक्ष, प्रधानाध्यपक होंगे उतरदायी

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Disabled children will become proficient in 2,301 schools, headmasters will be responsible
गोंडा के कंपोजिट विद्यालय महाराजगंज में ​शिक्षकों को प्र​शि​क्षित करते विशेषज्ञ।
गोंडा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को दक्ष बनाने के लिए कवायदें शुरू की गई हैं। जिले में कार्यरत 49 स्पेशल एजुकेटर को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित कर उन्हें दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने से लेकर उनको मुहैया कराई जा रहीं सुविधाओं समेत समर्थ पोर्टल की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में प्रधानाध्यापक उत्तरदायी होंगे।
जिले के 2,301 परिषदीय विद्यालयों में कुल 8,745 दिव्यांग बच्चों का नामांकन कराया गया है। इन्हें कक्षा एक से आठ तक बच्चों को समुचित पठन-पाठन का माहौल देने के लिए सबसे पहले 49 स्पेशल एजुकेटर को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर्स की जिम्मेदारी दी है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों से जुड़ी संवेदनाओं के साथ ही उनके पठन-पाठन को लेकर विशेष तौर पर प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। वहीं, विशेष तौर पर दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन और उनकी जरूरत के उपकरणों व सामाग्रियों को समयबद्ध तरीके से मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों को दिव्यांग बच्चों को नोडल नामित करते हुए पहली बार उत्तरदायी बनाया गया है। दिव्यांग अब सामान्य बच्चों की तरह गतिविधियों में शामिल होंगे। साथ ही पढ़ाई में दक्षता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीआरसी पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
बीआरसी पर प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षक का प्रशिक्षण कराया जाएगा। पांच-पांच दिन दो चरणों में प्रशिक्षण कराया जाएगा। वहीं, 80 दिन दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए कुल 90 दिनों को प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले चरण में प्राथमिकता के आधार पर 23सौ विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed