फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees will flock to perform Jalabhishek of Mahadev

Gonda News: महादेव को जलाभिषेक करने उमड़ेंगे श्रद्धालु

Sat, 12 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Devotees will flock to perform Jalabhishek of Mahadev
कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद
गोंडा। कजरी तीज पर रविवार शाम से ऐतिहासिक दुखहरणनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। गोंडा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये करनैलगंज में सरयू नदी से जल भरकर करीब 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचेंगे। कांवड़ियों के जत्थों से शहर से लेकर मंदिर तक का मार्ग ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजेगा।
विज्ञापन

मान्यता है कि दुखहरणनाथ मंदिर का इतिहास त्रेतायुग से जुड़ा है। कहा जाता है कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म के अवसर पर भगवान शिव उनके दर्शन के लिए पहुंचे थे। लौटते समय उन्होंने इसी स्थान पर विश्राम किया था। इसी मान्यता के कारण मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। कजरी तीज पर दूरदराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर जलाभिषेक और पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में कराई गई बैरीकेडिंग
दुखहरणनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराई है। मंदिर से एलबीएस चौराहे तक मार्ग को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह लगाए जा रहे सेवा पंडाल
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक स्थानों पर पंडाल लगाए जा रहे हैं। रविवार और सोमवार को इन पंडालों में पूड़ी-सब्जी, चावल, हलुआ, चना, चाय और पानी आदि वितरित किया जाएगा। (संवाद)

कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद

कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद

कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद

कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद

कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद

कजरी तीज मेले की पूरी हो गईं तैयारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed