फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered in temples and pandals

मंदिरों व पंडालों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Mon, 19 Oct 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की महिमा का जादू पूरे जिले में श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। गांव-गांव, द्वार-द्वार देवी मइया का दरबार सजा हुआ है, जहां भक्त धरती गगन में होती है तेरी जय-जयकार मां, दुनिया तेरा नाम जपे, तुझको पूजे संसार मां सहित विभिन्न भक्ति गीतों में डूबकर आनंद के गोते लगा रहे हैं। नवरात्र के छठे दिन भक्ति के उल्लास ने पूरे जिले को अपने रंग में डुबो दिया है।
विज्ञापन


जहां देखो, वहीं चलो बुलावा आया है, मइया ने बुलाया है। धरती गगन में होती है तेरी-तेरी जयकार, दुनिया तेरा नाम जपे तुझको पूजे संसार आदि भक्ति गीतों की गूंज से भक्तिरस की बारिश हो रही है और श्रद्धालु इसमें भीगते हुए आनंद के गोते लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर, बाजार व गांव-गांव में हर तरफ देवी मां के पूजन की धूम है। गोंडा का बड़गांव तथा रानी बाजार तो पूरी तरह से भक्ति के रंग से सराबोर है।

यहां आधा दर्जन से अधिक आकर्षक प्रतिमाएं रखी गई हैं, जिनके दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग उमड़ रहे हैं। रानी बाजार में कहीं वैष्णो मां की गुफा बनी हुई है तो कहीं महिषासुर वध की सजीव झांकी सजाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं कई स्थानों पर प्रत्येक द्वार पर देवी मां के पूजन का पंडाल बना हुआ है, जहां दिन भर पूजन अर्चन होता है और शाम को जागरण व कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मइया के दरबार के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहता है।

नगर के सर्वामाई थान पर स्थित मां दुर्गा पंडाल में देर शाम ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नौ देवियों के साक्षात दर्शन के लिए चैतन्य झांकी निकाली गई।

देवियों के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सबसे पहले विद्यालय की मुख्य वीके सुनीता ने झांकी का शुभारंभ किया तथा तमाम भाई-बहनों को सम्मानित भी किया।

बालपुर बाजार में काली माता मंदिर परिसर में माता वैष्णो देवी की गुफा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गुफा के अन्ंदर महाकाली, सरस्वती व महालक्ष्मी पिंडी के रूप में विद्यमान हैं।

इसको देखने के लिए पूरे जनपद से लोग आ रहे हैं। सोमवार को हजारों भक्तों का तांता लगा रहा। समिति के पदाधिकारियों और प्रशासन के बीच बीते दिन बैठक हुई। इसमें सोमवार से गुफा में दर्शन का समय सुबह 7 से  रात्रि 11 बजे तक कर दिया गया है।

प्रबंधक संगमलाल मोदनवाल ने बताया कि भीड़ के चलते गुफा के दर्शन का समय परिवर्तित किया गया है। गुफा में भगवान गणेश लड्डू का प्रसाद भी दे रहे हैं, जिससे बच्चों का मनोरंजन भी होता रहता है।


गुफा का निर्माण करने वाले रवि सोनी, प्रहलाद, संजय, अंकित सोनी,  मुन्नीलाल व शुभम आदि ने बताया कि गुफा 70 फीट लंबी व 50 फीट ऊंची बनाई गई है। गुफा के अंदर काल भैरव व बाबा अमरनाथ के भी मनोरम दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed