फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development works worth Rs 14 crore approved

Gonda News: 14 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Thu, 22 Feb 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 14 crore approved
बेलसर (गोंडा)। क्षेत्र पंचायत की बैठक बृहस्पतिवार को विकास खंड सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 13.86 करोड़ से विकास कार्य कराने की सहमति बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह शरण सिंह रहे।
विज्ञापन

प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव दे दें। जो भी कार्य ब्लॉक से संभव न हों, उसके लिए उन्हें अवगत कराएं। सारे कार्य पूरे कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 200 मीटर तक सड़क का कार्य ब्लॉक से संभव है। इससे अधिक के कार्य के लिए उच्च स्तर से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगवाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कुल 82 प्रस्ताव आए। विकास कार्यों के लिए पंचम, पंद्रहवां वित्त से पांच करोड़ 86 लाख, मनरेगा से आठ करोड़ कुल तेरह करोड़ 86 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाने की योजना पर सहमति बनी। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्र, सहायक विकास अधिकारी गिरजेश पटेल, सूर्य नारायण मिश्र, सीपी सिंह, रविंद्र पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी तरबगंज ज्योतिर्मय शुक्ल, अमित कुमार, राज नारायण, आरती सिंह, माता प्रसाद शुक्ल, रज्जन बाबा सहित अन्य उपस्थित रहे।



सूचना न देने का आरोप
पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत सिंह ने बैठक में न बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed