फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development work will be done in Dhanepur with Rs 2.75 crores

Gonda News: धानेपुर में 2.75 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 13 Mar 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Dhanepur with Rs 2.75 crores
धानेपुर (गोंडा)। नगर पंचायत धानेपुर के मां काली मंदिर पर बुधवार को विभिन्न कार्यों की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजभूषण वर्मा व भारत भूषण वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राम समुख ने बताया कि 30 कार्ययोजना का शिलान्यास विधायक ने किया है। जिसकी लागत दो करोड़ 75 लाख रुपये है।
विधायक ने कहा कि नगर के विकास के लिए आदर्श योजना, आकांक्षी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत 150 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। जिसमें एक करोड़ 65 लाख 89 हजार से कान्हा गोशाला, 28 लाख 79 हजार से अंत्येष्टि स्थल, आठ लाख 30 हजार से सेल्फी प्वाॅइंट, आरसीसी रोड समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed