फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development of the region together

मिलजुलकर करें क्षेत्र का विकास

Mon, 18 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development of the region together
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम आशुतोष निरंजन ने कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में सोमवार को विकासखंड परसपुर की ग्राम पंचायत मधईपुर खांडेराय के ग्राम प्रधान व कर्मियों के साथ ग्राम पंचायत के विकास, राजस्व व कानून व्यवस्था पर चर्चा की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम ने ग्राम प्रधान व कर्मियों से कहा कि गांव की जिम्मेदारी ग्राम प्रशासन यानि गांव की सरकार की होती है। ग्राम प्रशासन के आपसी सामंजस्य के बिना किसी भी योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से संभव नहीं है। इसलिए वे सब मिलजुलकर जनता की सेवा एवं क्षेत्र का विकास करें।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम पंचायत के मजरा गलिबहा में लल्लन सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक तालाब पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इस पर डीएम ने लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता के संबंध में खुलासा हुआ कि पूरी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से गांवों में शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू कराएं एवं लाभार्थियों को प्रथम किस्त अवमुक्त करें। डीएम ने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में चिन्हांकन कर तेजी से सोख्ता बनवाएं, जिससे भूगर्भ जल स्तर भी मेनटेन हो और जल जनित एवं कीटाणु जनित रोगों से भी लोगों को बचाया जा सके।

कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि बीट कांस्टेबल द्वारा अपूर्ण सूचनाएं दी गई हैं। इस पर डीएम ने बीट कांस्टेबल को पूरी सूचना देने एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।


प्रधान ने डीएम को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत के दो मजरों गलिबहा एवं मधईपुरडीहा में आंशिक विद्युतीकरण हुआ है। ट्रांसफार्मर छोटा है, जिसके कारण लोड अधिक रहता है। इससे प्राय: विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। डीएम ने इस संबंध में एक्सईएन विद्युत को जांच कर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधान रामबाबू सोनी, पंचायत सचिव अरविंद चैाधरी, लेखपाल अर्जुन तिवारी, रोजगार सेवक रेखा सिंह, सफाई कर्मी रामकुमार, बीट कांस्टेबल जनार्दन यादव, चौकीदार श्यामनाथ व किसान सहायक एटलस कुमार उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed