{"_id":"58efb5804f1c1b9d36cf8e84","slug":"developers-company-loses-15-lacs-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेवलपर्स कंपनी ने 15 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेवलपर्स कंपनी ने 15 लाख रुपये हड़पे
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करते पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर रिटर्न का झांसा देकर एक डेवलपर्स कंपनी ने गरीबों का करीब 15 लाख रुपये तो जमा कराया, लेकिन समय पूरा होने पर उन्हें रुपये की वापसी नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने कंपनी के सीएमडी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ग्राम रतोहा जनपद बलरामपुर निवासी पंकज वर्मा ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह हिबिस्कस भूमि डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी का एजेंट है। कंपनी के सीएमडी सतीश चंद्र यादव हैं।
पंकज ने इस कंपनी में शिवधीनडीह, मनोहरापुर, गोपालपुर व धनधरा आदि गांवों के मिंदर कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, सुबारा, सुखदेव यादव, मिश्रीलाल, सहदेव प्रसाद, अनारकली, राम सूरत यादव, छोटेलाल यादव, जगदीश आदि का पैसा स्कीम के हिसाब से जमा कराया। पंकज वर्मा का कहना है कि समय पूरा होने के बाद कंपनी ग्राहकों का पैसा वापस नहीं कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी की जिले में करीब 15 लाख रुपये की देनदारी है। उन लोगों ने पैसा न मिलने पर सीएमडी सतीश चंद्र यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई स्कीम लांच की थीं। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस जौनपुर जिले में तथा हेड ऑफिस वाराणसी में है। कंपनी ने पैसा जमा करने के एवज में अपने ग्राहकों को प्लाट बुकिंग कर बांड भी दिया है।
वहीं, कंपनी के सीएमडी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अब यह कंपनी छोड़ दी है। लोगों की जमा धनराशि दिलाने में वह पूरा सहयोग करेंगे। नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी तथा एसएसआई जेके टंडन ने बताया कि एजेंट व ग्राहकों की शिकायत की छानबीन की जा रही है। ग्राहकों को पैसा वापस दिलाने की भी बातचीत चल रही है। छानबीन के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।