फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Details of 2.14 lakh children are not available, 318 schools will be recognized

Gonda News: 2.14 लाख बच्चों का ब्योरा नहीं, 318 विद्यालयों की जाएगी मान्यता

Tue, 20 Feb 2024 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Feb 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Details of 2.14 lakh children are not available, 318 schools will be recognized
गोंडा। जिले में 2.14 लाख बच्चे विद्यालयों में तो पढ़ रहे हैं, लेकिन उनका आंकड़ा भारत सरकार के यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते 318 विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की गई है। माना जा रहा है कि बेसिक, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के ये विद्यालय कागजों में संचालित हो रहे हैं। जबकि धरातल पर विद्यालयों में बच्चे नहीं हैं।
एमआईएस इंचार्ज जगदीश शरण गुप्ता ने बताया कि गत 31 दिसंबर तक जिले के बेसिक, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के कुल 4,676 विद्यालयों, टीचर और स्टूडेंट का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जाना था।
विज्ञापन

गत वर्ष के सापेक्ष इन विद्यालयों के कुल 7,97,849 विद्यार्थियों की जानकारी दी जानी थी, जबकि इस वर्ष यू-डायस पोर्टल पर जुड़ने वाले 105 विद्यालयों के छात्रों को मिलाकर कुल 2.14 लाख विद्यार्थियों का आंकड़ा भारत सरकार के यू-डायस पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बेसिक, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों और अध्यापकों का ब्योरा अपलोड किया है, लेकिन विद्यार्थियों की जानकारी नहीं दी है।
उन्होंने बताया कि 318 विद्यालयों ने विद्यार्थियों की जानकारी यू-डायस पोर्टल पर नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि ये विद्यालय महज कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश पर कार्रवाई शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कठोर चेतावनी नोटिस दिया गया है।
तकनीकी मददगारों तक लगा दी गई ड्यूटी
विभागीय जानकारों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां व बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर तैनात तकनीकी सहायक एमआईएस तक की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं प्रधानाध्यापकों व संबंधित अधिकारियों ने बार-बार नोटिसों के बावजूद जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा है। इससे रैंकिंग के साथ ही योजना बनाने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अब आगे समय नहीं बढ़ाया गया। हालांकि, पोर्टल चल रहा है। ऐसे में 25 फरवरी तक जानकारी न देने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द की जाएगी।


एक हफ्ते के भीतर की जाएगी कार्रवाई की संस्तुति
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र के अनुसार, सभी मदरसा संचालकों को नोटिस दिया जा चुका है। फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर अगर स्टूडेंट की जानकारी अपडेट नहीं करते हैं तो मान्यता रद्द करने की संस्तुति कर दी जाएगी।


नियमानुसार शुरू की गई है कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार परीक्षा कार्यों में व्यस्तता चल रही है। सभी विद्यालयों को नोटिस दिया गया है। अगर जल्द ही विद्यार्थियों की संख्या यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं की जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed