फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of a bike rider who fell into a six feet deep pit

Gonda News: छह फीट गहरे गड्ढे में गिरे बाइक सवार की मौत

Sun, 02 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death of a bike rider who fell into a six feet deep pit
रुपईडीह/करनैलगंज (गोंडा)। सिसईमाफी-निगोह मार्ग पर बिसुुुही नदी पुल के पास शनिवार की रात छह फीट गहरे गड्ढे में बाइक सवार युवक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसों में देर शाम दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




खरगूपुर थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के निगोह गांव निवासी स्वामीनाथ मिश्र (40) खरीदारी के लिए बाइक से आर्यनगर आए थे। यहां से देर रात घर लौटते समय सिसई माफी गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक समेत वह सड़क किनारे छह थाना गहरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी रुपईडीह लाया गया, जहां डॉ. अजय कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि स्वामीनाथ की सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन




उधर, करनैलगंज में देर शाम मुंडेरवा गांव में कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार आदर्श प्रताप सिंह (21) निवासी सकरौरा ग्रामीण लखनऊ रोड स्थित सनराइज गार्डन के सामने गोवंश से टकराकर घायल हो गए। वहीं, बलरामपुर निवासी आबकारी विभाग के अधिकारी अलंकार सिंह (33) अपने रिश्तेदार अतुल सिंह के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के भुलियापुर के पास कार की ऑटो रिक्शा से भिड़ंत हो गई, जिसमें अलंकार गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed