{"_id":"5ed3dd018ebc3e9069551d73","slug":"death-in-gonda-gonda-news-lko5238973151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बजुर्ग की मौत, कई इलाकों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बजुर्ग की मौत, कई इलाकों में बत्ती गुल
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संकट के बीच ही बारिश ने लोगों को मौसम से तो राहत दी, लेकिन बिजली ने कहर ढाया। परसपुर क्षेत्र में बिजली गिरने से एक बजुर्ग की मौत हो गई है और एक व्यक्ति झुलस गया है। जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं बारिश से किसानों का संकट भी बढ़ गया है। घरों के बाहर रखा गेहूं भीग गया है। वहीं बारिश के चपेट में आने से कई गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्थिति यह रही कि दो दिनों से पांच लाख की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। कई उपकेंद्र एक बारिश में ही हांफने लगे हैं। पावर कॉरपोरेशन रविवार को पूरे दिन आपूर्ति व्यवस्था सुधारने में जुटा रहा।
परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास पूरे तिवारी गांव में घास काटने खेत गए बुजुर्ग पर ही बिजली गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, उनके साथ गया एक व्यक्ति भी बिजली की चपेट में आ गया है। वह गंभीर रुप से झुलस गया है। घटना की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम पटीदार के बड़े भाई तुलसीराम (57) गांव के ही संतराम के साथ खेत में घास काटने गए हुए थे। शाम तकरीबन छह बजे अचानक आई आंधी व तेज बरसात के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर तुलसीराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं संतराम भी गंभीर रूप से झुलस गया।
संतराम को सीएचसी परसपुर लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को का पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।