{"_id":"62eaa995396c02414964135c","slug":"dead-body-thrown-in-septic-tank-after-killing-married-woman-gonda-news-lko642534772","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: विवाहिता की हत्या कर मदरसे के सेप्टिक टैंक में फेंकी लाश, पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gonda: विवाहिता की हत्या कर मदरसे के सेप्टिक टैंक में फेंकी लाश, पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
Thu, 04 Aug 2022 12:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:51 PM IST
सार
दहेज में बुलेट व दो लाख रुपये नहीं मिलने पर खोड़ारे में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। मामले में विवाहिता के पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खोड़ारे के सेहरी हरदो गांव में विवाहिता की हत्या के बाद जांच करते सीओ व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा के खोड़ारे के सेहरी हरदो गांव में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या करके शव घर से सौ मीटर दूर स्थित मदरसे के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। बुधवार को मदरसे के छात्रों ने सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने पर मौलाना को जानकारी दी। इस पर मौलाना ने सेप्टिक टैंक खुलवाया तो उसमें विवाहिता की लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में मृतका की मां ने थाना खोड़ारे में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोल्हई गरीब गांव की रहने वाली रुकसाना खातून पत्नी मो. अली ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसने अपनी पुत्री फरहीन खातून (20) का निकाह दो साल पहले इसी थाना क्षेत्र के सेहरी हरदो गांव निवासी मोबीन अहमद के बेटे मुकीम अहमद से किया था। निकाह के छह माह बाद ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग को लेकर फरहीन को प्रताड़ित करने लगे। रुकसाना का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति मुकीम, ससुर मोबीन अहमद, सास जैकुननिशा, देवर मुस्तकीम व मुकीम की बुआ अकनीमुननिशा ने 28 जुलाई को फरहीन की हत्या करके शव घर से 100 मीटर दूर स्थित मदरसे के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने दुर्गंध आने पर मौलाना को बताया। इस पर मौलाना टैंक के पास पहुंचे और ढक्कर हटवाकर देखा तो उसमें शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर मदरसे में भीड़ जुट गई। सीओ मनकापुर संजय तलवार व खोड़ारे इंस्पेक्टर सुरेश वर्मा मौके पर पहुंचे और शव टैंक से निकलवाया तो रुकसाना ने उसकी पहचान अपनी बेटी फरहीन के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश वर्मा ने बताया कि रुकसाना खातून की तहरीर पर फरहीन के पति मुुकीम अहमद, ससुर मोबीन अहमद, सास जैकुननिशा, देवर मुस्तकीम व मुकीम की बुआ अकलीमुननिशा के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी पति मुकीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुमराह करने को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
सेहरी हरदो गांव निवासी मुकीम अहमद ने अपने परिजनों संग पूरी साजिश रचने के बाद फरहीन की हत्या करके शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। फिर मायके वालों व पुलिस को गुमराह करने के इरादे से 30 जुलाई को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसमें बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 12 बजे फरहीन लापता हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि लापता फरहीन की तलाश के लिए उपनिरीक्षक अरुण राय को जांच सौंपी थी।