{"_id":"6aa2dbf13378eef96201fc89","slug":"a-case-was-filed-again-10-years-later-against-the-bride-who-ran-away-with-one-lakh-the-day-after-the-wedding-she-had-been-declared-absconding-in-2016-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164736-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शादी के अगले दिन एक लाख लेकर फरार दुल्हन पर 10 साल बाद फिर प्राथमिकी दर्ज, 2016 में घोषित हो चुकी है भगौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शादी के अगले दिन एक लाख लेकर फरार दुल्हन पर 10 साल बाद फिर प्राथमिकी दर्ज, 2016 में घोषित हो चुकी है भगौड़ा
Thu, 10 Sep 2026 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शादी के अगले ही दिन पिता की बीमारी का बहाना बनाकर एक लाख रुपये लेकर फरार हुई दुल्हन के खिलाफ 10 साल बाद अदालत के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी दलजीत कौर लुधियाना पंजाब की रहने वाली है। अदालत उसे 2 सितंबर 2016 को भगौड़ा घोषित कर चुकी है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और कथित तौर पर फर्जी शादियां करवाने वाले गिरोह से जुड़ी थी। सिरसा निवासी देवेंद्र सिंह ने 7 अगस्त 2015 को शहर थाना में शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2015 को दलजीत कौर से हुई थी। शादी के अगले दिन उसने पिता के बीमार होने और उपचार के लिए एक लाख रुपये की जरूरत बताई। देवेंद्र ने उसे रकम दे दी। इसके बाद वह लुधियाना चली गई और फिर कभी नहीं लाैटी।
देवेंद्र उसकी तलाश में लुधियाना पहुंचा तो कथित तौर पर पता चला कि दलजीत कौर पहले से शादीशुदा है और उसका असली नाम सुमन है। उसके पति का नाम राजीव बताया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों ऐसे गिरोह से जुड़े हैं जो फर्जी शादियां करवाता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
दो आरोपियों को बरी कर चुकी है कोर्ट
जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े जर्मन सिंह और दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया जबकि दलजीत कौर और राजीव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 8 जुलाई 2024 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिमांशु सिंह की अदालत ने जर्मन सिंह और दलबीर सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी महिला के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।