{"_id":"6695698d0ca3ec1ca1087fdb","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-river-gonda-news-c-100-1-slko1029-120270-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टेढ़ी नदी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टेढ़ी नदी में मिला युवक का शव
Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र में महरमपुर के पास रविवार देर शाम टेढ़ी नदी में नाव पलटने से डूबे युवक का शव सोमवार सुबह नदी में उतराता मिला। एक युवक का शव रविवार को ही मिल गया था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
रांगी निवासी अंजनी कुमार, सत्यनारायण व वेदप्रकाश पांडेय रविवार शाम नाव से टेढ़ी नदी पार कर रहे थे। तभी नाव पलटने से तीनों नदी में डूब गए थे। अंजनी तैरकर बच निकले, लेकिन अन्य दोनों डूब गए थे। सत्यनारायण का शव एक घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी से ढूंढ़ निकाला था। वेदप्रकाश का शव सोमवार को मिला।