फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of young man found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 09 Jun 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के महेशी पुरवा निवासी मुंशी लाल का 25 वर्षीय पुत्र राम सिंह उर्फ लक्कू का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। परिजनों ने हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि राम सिंह का अपने ससुराल वालों से कुछ विवाद चल रहा था। दो दिन पहले राम सिंह की सास घर आयी और इनकी पत्नी को साथ लेकर चली गयी। राम सिंह भी उसी समय घर से चले गये।
विज्ञापन

काफी खोज करने पर भी कुछ पता नहीं लगा, जिसकी सूचना ने मंगलवार को कोतवाली में दिया। बुधवार की सुबह गांव के बाहर मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से राम सिंह का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घर पर सूचना दिया तब लोगों को जानकारी हुई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह, बालपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, हमराही शिवम कुमार ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed