फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body hanged after killing the married woman

विवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटकाया

Thu, 04 Feb 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body hanged after killing the married woman
बेलसर/उमरी बेगमगंज (गोंडा)। बक्सैला गांव में दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर ससुुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में विवाहिता के पिता ने थाना उमरी बेगमगंज में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के अभईपुर गांव के मजरे पूरे मेहरबान निवासी रामयश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी रेनू की शादी 2018 में थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के बक्सैला गांव में सहदेव के बेटे अनिल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

रामयश ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 26 जनवरी को उसकी बेटी ने एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल वाले रेनू को प्रताड़ित करते रहे। वहीं गुरुवार को ससुराल वालों ने रेनू को मारकर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामयश ने थाने में रेनू के पति अनिल कुमार, ससुर सहदेव व सास राजकुमारी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed